जयंत सिंह अपहरण कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार

News Update
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jayant Singh Kidnapping Vase Solved : बोकारो के हरला थाना क्षेत्र (Harla Police Station Area) से हुए जयंत सिंह अपहरण कांड का बोकारो पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है।

इस सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपित और मास्टरमाइंड बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपितों की निशानदेही पर अपहृत जयंत सिंह का शव गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जलेबिया घाटी के पास से बरामद किया गया है।

11 दिसंबर को दर्ज हुई थी अपहरण की प्राथमिकी

पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह ने कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 11 दिसंबर 2025 को जयंत सिंह की पत्नी अमृता सिंह, निवासी सेक्टर-08/A, हरला थाना क्षेत्र, ने अपने पति के अपहरण को लेकर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो SP के निर्देश पर नगर DSP आलोक रंजन के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया।

तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से खुला मामला

SIT टीम ने तकनीकी जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे कांड का खुलासा किया। मुख्य आरोपित बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी की निशानदेही पर पुलिस ने जयंत सिंह का शव बरामद किया।

इस मामले में बिनोद खोपड़ी के अलावा संजय कुमार उर्फ संजय डोम, आनंद कुमार, वरुण कुमार उर्फ वरुण साबी पासवान, संजय सिंह और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

वारदात में इस्तेमाल कार, मोबाइल और लाठी बरामद

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल काले रंग की ऑल्टो कार, दो मोबाइल फोन और चार लाठी भी जब्त की हैं। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपित बिनोद खोपड़ी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है।

उसके खिलाफ बोकारो और आसपास के थानों में हत्या, अपहरण, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कुल 19 गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं एक अन्य आरोपित मनोज कुमार उर्फ लुसी के खिलाफ भी पहले से आपराधिक मामला दर्ज है।

इस कार्रवाई में नगर DSP आलोक रंजन के साथ हरला, बीएस सिटी, सेक्टर-04 और माराफारी थाना की पुलिस, अनुसंधानकर्ता और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

Share This Article