JBKSS के प्रत्याशी जयराम महतो गिरफ्तार, नामांकन के बाद रांची पुलिस ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JBKSS Candidate Jairam Mahto Arrest : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) के प्रत्याशी जयराम महतो (Jairam Mahto) को गिरिडीह लोकसभा सीट (Giridih Loksabha Seat) से नामांकन (Nomination) के बाद रांची पुलिस (Ranchi Police) ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

बताते चलें 2022 में विधानसभा घेराव मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है। नगड़ी थाना के केस संख्या 48/22 में जयराम के खिलाफ अरेस्ट वारंट (Arrest Warrant) जारी हुआ था।

Ranchi से Bokaro गई पुलिस ने जयराम महतो को नामांकन दाखिल करने के बाद बोकारो से समाहरणालय परिसर के बाहर से गिरफ्तार किया।

हालांकि इस दौरान उनके समर्थकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से उन्हें सभा करने की अनुमति दी गई। जयराम महतो की गिरफ्तारी के वक्त कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

Share This Article