Latest Newsबिहारपप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया है कि कुछ बड़े नेता मिलकर उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पप्पू यादव को राजनीति का कायर बताया। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि पप्पू यादव को अपनी हत्या की साजिश के बारे में इतनी सटीक जानकारी है, तो वे डर क्यों रहे हैं? उन्हें उन तीन नेताओं के नाम सार्वजनिक करने चाहिए जो उनकी जान लेना चाहते हैं।

नीरज कुमार ने पप्पू यादव के पुराने बयानों पर तंज कसते हुए कहा कि जो शख्स खुद को इतना निडर बताता था कि लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों से भी नहीं डरता, वह आज कुछ नेताओं का नाम लेने में क्यों थर-थर कांप रहा है? यह उनकी कायरता और उनके दोहरे चरित्र को जनता के सामने बेनकाब करता है। वे सिर्फ हवाबाजी कर रहे हैं।

पप्पू यादव के जेल जाने और बाहर आने के तरीके पर भी तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा नाटक है। जब पप्पू यादव के जेल जाने की बारी आती है, तो वे अचानक गंभीर रूप से बीमार हो जाते हैं। उन्हें कमर और पेट में असहनीय दर्द होने लगता है, वे स्ट्रेचर पर लेट जाते हैं और रोने लगते हैं। लेकिन जैसे ही कोर्ट से जमानत मिलती है और वे जेल की दहलीज से बाहर कदम रखते हैं, उनका सारा दर्द गायब हो जाता है। व्हीलचेयर छोड़कर वे सीधे दौड़ते हुए हवाई जहाज पकड़ने पहुंच जाते हैं।

पप्पू यादव के खुलासे वाले दावों पर नीरज कुमार ने कहा कि जिस व्यक्ति पर डकैती, हत्या, अपहरण, रंगदारी, धोखाधड़ी और दंगे जैसे दर्जनों गंभीर मुकदमे दर्ज हों, वह दूसरों पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार खो चुका है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि रूपेश हत्याकांड जैसे मामलों में पप्पू यादव इतने समय तक चुप क्यों थे? क्या वे केवल पर्दे के पीछे बैठकर बारगेनिंग कर रहे थे?

spot_img

Latest articles

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...