Homeझारखंडरांची कांके से ATM काटकर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य...

रांची कांके से ATM काटकर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची की कांके थाना पुलिस ने ATM काटकर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में बादल कुमार साहू (Badal Kumar Sahu) और मो आजाद शामिल हैं।

इनके पास से एक स्विफ्ट कार, कटर मशीन, ATM का कैश वोल्ट (Cash Volt) का काटा हुआ लोहा का टुकड़ा, कैश वोल्ट का काटा हुआ हैंडल, कैश वोल्ट का काटा हुआ ताला और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

ग्रामीण SP Naushad Alam ने शुक्रवार देर शाम कांके थाना में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कांके पिठौरिया मुख्य मार्ग पर कुछ अपराधी जमे हुए है।

टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की

वह ATM से पैसे चोरी करने के फिराक में है। सूचना के बाद कांके थाना प्रभारी और पिठौरिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी (Raid) के क्रम में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि तीन अपराधी मजहर, सोनू, वारिश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये।

दोनों ने पूछताछ में बताया कि पांचों बुकरु के पास ATM मशीन का पैसा चोरी करने आये थे। SP ने बताया कि दोनों ने कबूल किया कि कांके थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के ATM से बीते 20 जुलाई को ढाई लाख रुपये और 25 जुलाई को बेड़ो थाना क्षेत्र के यूको बैंक के ATM काटकर चार लाख रुपये और 21 अगस्त को लातेहार थाना चौक स्थित यूको बैंक के एटीएक को चोरी करने का प्रयास किये थे।

spot_img

Latest articles

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का तंज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress Taunts Centre Over Renaming of MNREGA: प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

खबरें और भी हैं...