दिवंगत SI संध्या टोपनो को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दिवंगत महिला दारोगा संध्या टोपनो (SI Sandhya Topno) को गुरुवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। सुबह चर्च में संध्या के नाम से प्रार्थना सभा आयोजित की गई।

इसके बाद उसे सिंह मोड़ स्थित क्रिमेटोरियम कब्रिस्तान में दफनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित हुए।

परिजनों ने की CBI जांच की मांग

उल्लेखनीय है कि तुपुदाना थाने में पदस्थापित 2018 बैच की दारोगा संध्या टोपनो की बुधवार को पशु तस्करों (Animal Smugglers) ने पिकअप वैन से कुचल कर हत्या कर दी है।

पुलिस ने पिकअप वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस Pickup Van पर सवार तस्करों को अभी तक नहीं पकड़ पाई है। संध्या टोपने के परिजनों ने CBI जांच की मांग के साथ ही कई तरह के आरोप पुलिस पर लगा रहे हैं।

Share This Article