रांची में कांग्रेस का मोरहाबादी में शांतिपूर्ण सत्याग्रह 26 को

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस (Congress) की ओर से 26 जुलाई को रांची के Morhabadi स्थित बापू वाटिका के समीप शांतिपूर्ण सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

शांतिपूर्ण सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता Dr M Tauseef ने सोमवार को बताया कि भाजपा सरकार की ओर से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ राजनीति से प्रेरित होकर ED के माध्यम से प्रतिशोध कार्रवाई को लेकर शांतिपूर्ण सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

उन्होंने बताया कि सत्याग्रह कार्यक्रम (Satyagraha Program) में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, पदाधिकारीगण, मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष सहित अन्य नेता भाग लेंगे।

Share This Article