झारखंड के छात्र सीबीआई जांच और परीक्षाएं रद्द करने की मांग पर अड़े, आंदोलन खत्म करने से इनकार

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी रहा। छात्र CBI जांच और JPSC-JSSC परीक्षाएं रद्द करने की मांग पर अड़े हैं।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों और नौकरी के अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को अपना प्रदर्शन खत्म करने से इनकार कर दिया। साथ ही उन्होंने मामलों की केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने तथा जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाएं रद्द करने की मांग दोहराई।

आंदोलन के 20वें दिन सैकड़ों छात्र, नौकरी के अभ्यर्थी और युवा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में एकत्र हुए और कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।