गांव से पंचायत और प्रखंड से जिला तक लड़ेंगे झारखंड के हक की लड़ाई : कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड के हक-अधिकार की लड़ाई गांव से पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर तक लड़ी जाएगी। खनिज, जमीन और संसाधनों पर अधिकार की आवाज बुलंद होगी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कहा है कि झारखंड के हक की लड़ाई पार्टी गांव से पंचायत और प्रखंड से जिला तक लड़ेगी। वो गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राज्य के सभी जिलों के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में शामिल हुई।

उन्होंने कहा कि खनिज हमारा, जमीन हमारी, संसाधन हमारे तो झारखण्ड के हक-अधिकार का फैसला झारखण्ड की आवाज को नजरअंदाज कर कैसे लिया जा सकता है?

खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के माध्यम से झारखण्ड के अधिकारों पर किए जा रहे प्रहार के खिलाफ हम सभी अपने नेता के साथ कदम से कदम मिलाकर मजबूती से खड़े हैं।

झारखण्ड संघर्ष की धरती है। अपने जल-जंगल-जमीन, संसाधनों और अधिकारों की रक्षा के लिए हमारे पुरखों ने लंबी लड़ाई लड़ी है। आज भी जब झारखण्ड और झारखण्डियों के हक-अधिकार की बात आएगी, हम एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

गांव से पंचायत, प्रखंड से जिला और शहर तक झारखण्ड के अधिकारों की यह लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी।हम सभी अपने नेता के साथ कदम से कदम मिलाकर झारखण्ड और झारखण्डियों के हक-अधिकार के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।