सीट बेल्ट लगाएं, सुरक्षित रहें, यातायात पुलिस चला रही है सड़क सुरक्षा अभियान

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : यातायात पुलिस की ओर से चलाए जा रहे 7 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को “सीट बेल्ट लगाएं, सुरक्षित रहें” अभियान चलाया गया। शहर और रिंग रोड के 13 प्रमुख स्थानों पर वाहन चालकों, अभिभावकों और स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।

करमटोली चौक पर पुलिस अधिकारियों ने खुद लोगों को सीट बेल्ट लगाने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाने और नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने की अपील की।

अभियान के दौरान करीब 1,211 लोगों और छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की कि खुद भी नियमों का पालन करें और अपने परिवार और बच्चों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। सुरक्षित चलें और यातायात नियमों का पालन करें।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।