गिरिडीह में 50 पेटी अवैध शराब बरामद, बोकारो के दो गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के पचंबा-चितरडीह मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात पुलिस ने एक ट्रक से 50 पेटी अवैध शराब (Liquor) जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

जमुआ थाना के पुलिस अंचल निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

इस धंधे में संलिप्त चालक दीपक कुमार सोनी (चास) और उप चालक लाल मोहन सिंह (बोकारो) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Share This Article