गुमला में अपनी मां को मौत के घाट उतारने वाले बेटे को पुलिस दबोचा, भेजा जेल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: रायडीह पुलिस ने मां की गला दबा कर हत्या करने के आरोप में पुत्र सेठी सिंह (20) ग्राम लाटू डुमरटोली को गिरफ्तार कर मंगलवार को गुमला जेल भेज दिया।

इस संबंध में एसडीपीओ सिरिल मरांडी, इंस्पेक्टर बैजू उरांव व थाना प्रभारी अमित कुमार ने रायडीह थाना परिसर में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को भक्ति देवी की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतका के पति महेंद्र सिंह ने रायडीह थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

अनुसंधान के क्रम में मृतका के पुत्र सेठी सिंह को जब हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तब पुरा मामला ही पलट गया।

वह अपनी मां को उठा कर घर लाना चाहा

सेठी सिंह ने मां की हत्या में संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी मां हमेशा नशे की हालत में रहती थी। घर में वह लड़ाई-झगड़ा किया करती थी।

घर में खाना भी नहीं बनाती थी। अक्सर वह घर से निकल कर कहीं भी रात में रूक जाती थी। इससे घर के सभी लोग परेशान रहते थे।

सेठी सिंह ने बताया कि वह 26 अप्रैल को मवेशी चराकर घर वापस लौट रहा था। रास्ते में देखा कि उसकी मां नशे की हालत में खेत में पड़ी हुई थी।

वह अपनी मां को उठा कर घर लाना चाहा। वह नहीं आना चाह रही थी। उसे गुस्सा आ गया और आवेश में छाती में चार-पांच मुक्का मारने के बाद उसका गला दबा दिया।

प्रेस वार्ता में अनुसंधान टीम के सदस्य एसआई आफताब अंसारी, विनय कुमार आदि भी मौजूद थे।

Share This Article