Latest NewsUncategorizedझारखंड : राष्ट्रीय खेल में हिस्सा लेने झारखंड तीरंदाजी की 24 सदस्यीय...

झारखंड : राष्ट्रीय खेल में हिस्सा लेने झारखंड तीरंदाजी की 24 सदस्यीय टीम गुजरात रवाना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड की तीरंदाजी टीम (Archery team of Jharkhand ) 36वें राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए बुधवार को गुजरात के लिए रवाना हो गयी।

24 सदस्यीय टीम में तीरंदाजों के (Archery team) साथ साथ कोच व मैनेजर भी शामिल हैं।

प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक गुजरात के राजकोट में किया जायेगा।

खिलाड़ियों ने गुजरात स्थित राजकोट के लिए भरी उड़ान

केंद्रीय मंत्री सह भारतीय तीरंदाजी संघ के (Archery Association of India )अध्यक्ष अर्जुन मुंडा की ( Arjun Munda )पहल पर 36वें नेशनल गेम्स में भाग लेने के लिये झारखंड आर्चरी टीम के (Archery team of Jharkhand ) 24 सदस्यीय दल इस बार ट्रेन के बदले हवाई जहाज से गुजरात के लिए रवाना हुई।

रांची एयरपोर्ट से सभी खिलाड़ियों ने गुजरात स्थित राजकोट के लिए उड़ान भरी। इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य के खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रर्दशन के लिए शुभकामनाएं दी।

केंद्रीय मंत्री के (Cabinate Minister ) साथ-साथ झारखंड तीरंदाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष नेहा महतो, झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, झारखंड तीरंदाजी संघ के सचिव ( Secretary of Jharkhand Archery Association )द्रोणाचार्य पूर्णिमा महतो, भारतीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव सुमंत मोहंती, तीरंदाजी के कोच हरेंद्र सिंह समेत जिले के खेल प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

झारखंड की टीम में सरायकेला-खरसावां के दो तीरंदाज

गुजरात में होने वाली 36वें नेशनल गेम्स के तीरंदाजी प्रतियोगिता में (Archery Competition) सरायकेला-खरसावां जिला के दो तीरंदाज भाग लेंगे।

सरायकेला-खरसावां जिला के विनोद स्वांसी का रिकर्व राउंड में तथा अनिल लौहार का इंडियन राउंड में झारखंड तीरंदाजी टीम में (Archery team of Jharkhand )शामिल किये गये है।

कांड्रा के पिंडराबेडा गांव का अनिल लौहरा वर्ष 2019 में सीनियर नेशनल आर्चेरी व स्कूल नैशनल आर्चेरी चांपियनशीप में (National Archery Championship) स्वर्ण पदक जीत चुका है।

सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ को काफी उम्मीदें है

इसी तरह कुचाई के अरुवां गांव के विनोद स्वांसी कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुका है।

इन दोनों ही तीरंदाजों से सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ को काफी उम्मीदें है।

संघ ने उम्मीद जताया कि प्रतियोगिता (Archery Competition) में ये तीरंदाज बेहतर प्रदर्शन कर जिला का मान बढ़ायेंगे।

तीरंदाजों को शुभकामनाएं दी

जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा, उपाध्यक्ष पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, सचिव सुमंत मोहंती, उत्तम मिश्रा, उदय सिंहदेव, अजय मिश्रा आदि ने तीरंदाजों को शुभकामनाएं दी हैं।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...