झारखंड : लापता युवती के अवशेष मिले, 28 पुलिसकर्मी निलंबित

बोकारो में लापता 18 वर्षीय युवती के अवशेष मिलने के बाद 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। मामले में जांच में लापरवाही और हाईकोर्ट में याचिका के बाद बड़ा खुलासा हुआ है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Human Remains Found : झारखंड के बोकारो जिले से आठ महीने पहले लापता हुई 18 वर्षीय युवती के अवशेष मिलने के बाद मामले में कथित तौर पर लापरवाही करने वाले 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि महिला की हड्डियां और बाल जैसे अवशेष शनिवार को पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में स्थित चास कॉलेज के पास एक सुनसान इलाके से बरामद किए गए।

सस्पेंड होने वालों में 10 सब-इंस्पेक्टर, 5 एएसआई, 2 हवलदार और 11 सिपाही शामिल हैं। इस थाने की पुलिस पर छात्रा के अपहरण और हत्या के मामले में जांच को भटकाने और आरोपियों को फायदा पहुंचाने के गंभीर आरोप हैं।

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र की निवासी छात्रा की मां ने अगस्त 2025 में अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज करायी थी। महीनों बाद भी जब पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो महिला ने झारखंड हाईकोर्ट में हैबियस कॉर्पस याचिका दायर की।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।