झारखंड पुलिस अब होगी और डिजिटल! न्याय संहिता के पोर्टल पर 156 पुलिसकर्मियों को मिली खास ट्रेनिंग

हजारीबाग पुलिस अकादमी में भारतीय न्याय संहिता के डिजिटल पोर्टल को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला, सिपाही से डीएसपी स्तर के 156 पुलिसकर्मियों ने लिया प्रशिक्षण।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Hazaribagh News : झारखंड पुलिस को डिजिटल तकनीक के जरिए और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग में बुधवार, 28 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता से संबंधित डिजिटल पोर्टल के उपयोग पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न जिलों के 156 पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

सिपाही से डीएसपी स्तर तक के अधिकारी शामिल

hazaribagh-jharkhand-police-academy-digital-training-nyaya-sanhita

‘Workshop Training of Police Personnel on Digital Portals Related to the Nyaya Sanhita’ विषय पर आयोजित इस प्रशिक्षण में आरक्षी से लेकर पुलिस उपाधीक्षक स्तर तक के अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को न्याय संहिता से जुड़े डिजिटल पोर्टलों की जानकारी देना और रोजमर्रा के पुलिस कार्यों में उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना था।

निदेशक अखिलेश कुमार झा ने दिया खास संदेश

प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन झारखंड पुलिस अकादमी के निदेशक अखिलेश कुमार झा के निर्देशन में किया गया। समापन के दौरान उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को लेकर फीडबैक लिया। साथ ही, प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी को अपने कार्यक्षेत्र में व्यावहारिक रूप से लागू करने और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने की सलाह दी।

निदेशक ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाई जा सके।

अकादमी के कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर वरीय उपनिदेशक मंजरूल होदा, सहायक निदेशक विजय रंजन कुमार, मुख्य विधि अनुदेशक बसंत कुमार, परिचारी प्रवर विकास कुमार और कोर्स को-ऑर्डिनेटर पुलिस निरीक्षक ललित कुमार समेत अकादमी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।