
खूंटी : खूंटी जिले के मरांगहादा थाना क्षेत्र में छोटी-सी लड़ाई मौत का कारण बन गई। करंज फल तोड़ने को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि रात में दो युवकों ने अपनी ही चाची के घर में घुसकर चाचा और चाची के साथ मारपीट की, जिसके बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में इलाज के दौरान चाची सोनी पहान की मौत हो गई।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी, डंडा और खून लगी मिट्टी बरामद की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
घटना से जुड़े मामले में मरांगहादा थाना में दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हंगरा पहान (उम्र 25 वर्ष) और कुंवर पहान (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी खूंटी के काडूद नीचे टोली गांव के रहने वाले हैं।

