झारखंड में यहां 934 छात्रों को मिला JOB ऑफर, 56 लाख रुपए पैकेज

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: IIT ISM धनबाद के वर्ष 2023 बैच के 934 छात्र-छात्राओं को अबतक (18 जनवरी तक) जॉब ऑफर (Job Offer) मिल चुका है।

इनमें से 899 छात्र-छात्राओं ने Job का ऑफर स्वीकार कर लिया है। इनमें प्राइवेट सेक्टर (Private Sector) में 668, PSU में 29, भारत सरकार में 3, प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) 199 (ऑफर 234) शामिल हैं।

संस्थान के कैरियर डेवलपमेंट सेंटर की मानें, तो अबतक का उच्चतम पे-पैकेज 56 लाख रुपए है। औसत CTC 18.66 लाख रुपए है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही IIT ISM के कैंपस प्लेसमेंट का आंकड़ा एक हजार पार करेगा।

वर्ष 2022 में पहली बार एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को कैंपस प्लेसमेंट (Campus Placement) में नौकरी मिली थी। वहीं 18 जनवरी तक थर्ड ईयर (2024 बैच) के 408 छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप (Internship) का ऑफर मिल चुका है। मासिक स्टाइपेंड 15 हजार से दो लाख रुपए तक मिलने की घोषणा हुई है।

झारखंड में यहां 934 छात्रों को मिला JOB ऑफर, 56 लाख रुपए पैकेज-934 students got JOB offer here in Jharkhand, Rs 56 lakh package

byjus ने 22 छात्रों का किया कैंपस प्लेसमेंट

IIT ISM धनबाद के 22 छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट byju ने किया। इनमें MSc केमेस्ट्री, MSc फिजिक्स, MSc मैथमेटिक्स, मैकेनिकल, सिविल, अप्लाइड जियोफिजिक्स समेत अन्य विषय के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

झारखंड में यहां 934 छात्रों को मिला JOB ऑफर, 56 लाख रुपए पैकेज-934 students got JOB offer here in Jharkhand, Rs 56 lakh package

जानकारों का कहना है कि कोचिंग क्षेत्र में नामी-गिरामी कंपनियां IIT ISM से शिक्षकों का चयन कर रही हैं, यह बेहतर संकेत है। फील्ड असिस्ट कंपनी (Field Assist Company) ने पांच छात्रों का चयन किया।

Share This Article