रांची के भुतहा तालाब में आदियोगी के प्रारूप में बन रहा है भव्य पंडाल और 16 फीट की दिव्य प्रतिमा

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Adiyogi at Bhootha Talab in Ranchi: राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। जगह-जगह भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इन्हीं में एक श्री दुर्गा पूजा समिति भुतहा तालाब का पंडाल कोयंबटूर के आदियोगी के महादेव ध्यान की मुद्रा में बनाया जा रहा है।

इस पंडाल में भगवान आदियोगी के सामने नंदी महाराज और भोले के गले में सर्प होगी। भगवान के शीश पर अर्धचंद्र भी दिखाई देगा।

बनाई जा रही 16 फीट की दिव्य प्रतिमा

इस पंडाल की ऊंचाई 35 फिट, लंबाई 35 फीट, चौड़ाई 40 फीट होगी, जिसमें माता की 16 फिट की दिव्य प्रतिमा स्थापित की जायेगी। प्रतिमा का निर्माण मूर्तिकार रामपाल जी कर रहे है।

वहीं पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल के कलाकार प्रदीप बंगाली और मातादीन टेंट हाउस के कारीगरों द्वारा कराया जा रहा है। बताते चलें श्री दुर्गा पूजा समिति पिछले 98 वर्षों से नवरात्र में माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करती आ रही है।

Share This Article