JBKSS के संस्थापक सदस्य करण महतो ने थामा AJSU का दामन

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JBKSS founder membe joined AJSU: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आना-जाना लगा हुआ है। अब तक कई नेताओं ने अपनी पार्टियां बदल ली है। वहीं अब JBKSS के संस्थापक सदस्य रहे करण महतो ने भी आज गुरुवार को आजसू का दामन थाम लिया।

रांची के बोडि़या स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित मिलन समारोह में करण महतो ने AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भी आजसू की सदस्यता ली।

Share This Article