Homeझारखंडझारखंड : ट्रक के पलटते ही सड़क पर बिखर गईं आलू की...

झारखंड : ट्रक के पलटते ही सड़क पर बिखर गईं आलू की बोरियों के साथ शराब की पेटियां

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह: जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आलू लदे ट्रक के अंदर छिपाकर ले जाई जा रही शराब की पेटियां पुलिस ने बरामद की है।

ट्रक के पलटने से यह मामला उजागर हुआ।

पुलिस के मुताबिक आलू लदे ट्रक के अंदर छिपाकर शराब की पेटियों को ले जाया जा रहा था लेकिन शराब के धंधेबाजों की किस्मत ने दगा दे दिया और ट्रक पलट गया।

ट्रक के पलटते ही आलू की बोरियों के साथ शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं। इस दौरान आस-पास के लोग दौड़ पड़े और आलू को लूटने लगे।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के साथ अवैध शराब की पेटियों को जब्त कर लिया।

उधर, ट्रक पलटते ही उसका ड्राइवर, खलासी और तस्करी में लिप्त अन्य आरोपित फरार हो गए। पुलिस पता लगा रही कि शराब को कहां से ले जाया जा रहा था।

उल्लेखनीय है कि गिरिडीह से बिहार तक शराब की तस्करी लगातार हो रही है। इस अवैध धंधे में कई लोग शामिल हैं। वैसे यह कोई नया मामला नहीं है।

शराब के अवैध कारोबारी तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर झारखंड से बिहार शराब भेजते हैं।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...