उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी को पैरामेडिकल कोर्स के लिए फिर मिली मान्यता

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने उषा मार्टिन विश्वविद्यालय, अनगड़ा को बीएससी एमएलटी (BSc MLT) समेत अन्य पैरामेडिकल पाठ्यक्रम चलाने के लिए सत्र 2025-26 और 2026-27 तक संबद्धता बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। यह स्वीकृति झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 2000 के नियमों के अनुसार दी गई है। इससे विश्वविद्यालय में इन कोर्सों की पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।

पहले भी विश्वविद्यालय को सत्र 2020-23 से 2024-27 तक के लिए संबद्धता मिल चुकी थी। अब नए विस्तार से छात्रों को पढ़ाई में कोई परेशानी नहीं होगी और कोर्स नियमित रूप से चलते रहेंगे।

इस फैसले से छात्रों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। साथ ही, राज्य में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या बढ़ेगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी। विभाग ने संबंधित संस्थानों को आगे की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी दिए हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।