Homeझारखंडझारखंड विधानसभा : बिरंची नारायण ने कृषि विभाग से संचालित योजनाओं पर...

झारखंड विधानसभा : बिरंची नारायण ने कृषि विभाग से संचालित योजनाओं पर शून्य खर्च का मामला उठाया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: Jharkhand Assembly में गुरुवार को BJP विधायक बिरंची नारायण (Biranchi Narayan) ने सदन में कृषि विभाग (Agriculture Department) की ओर से संचालित कुल 76 स्कीम में 53 योजनाओं पर शून्य खर्च का मामला उठाया।

उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की 21 योजनाओं, पशुपालन (Animal Husbandry) की 17, गव्य विकास की 08 और मत्स्य विभाग की सात योजनाओं पर इस वर्ष कोई राशि खर्च नहीं हुई है।

विभाग नहीं चल रहा है तो छोड़ दीजिए मंत्रिपद

उन्होंने कहा कि जब राशि खर्च नहीं हुई तो सरकार ने क्या कार्रवाई की। सरकार तो निकम्मी है ही, मंत्री और अधिकारी भी निकम्मे हैं।

उन्होंने कहा कि राशि खर्च नहीं होने के लिए कौन जिम्मेवार है। विभाग नहीं चल रहा है तो मंत्रिपद छोड़ दीजिए।

जवाब में मंत्री बादल पत्रलेख (Badal Patralekh) ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में कृषि प्रभाग (Agriculture Division) की कुल 22 राज्य योजनाओं में से मात्र चार योजनाओं में व्यय शून्य है।

11 केंद्र प्रायोजित योजनाओं में से छह योजनाओं में भारत सरकार से राशि अप्राप्त है। इस वजह से खर्च शून्य है।

उन्होंने कहा कि सदस्य राजनीतिक बयान (Political Statement) नहीं दें। यदि अधिकारी लापरवाह हैं तो उसका पुख्ता सबूत दें। सरकार जांच कराकर कार्रवाई करेगी।

राहुल गांधी मामले में कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर किया हंगामा

दोपहर 12: 30 बजे दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायक (Congress MLA) प्रदीप यादव, इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला समेत कई अन्य विधायक अपनी-अपनी जगह पर खड़े हो गए।

इस दौरान विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि एक ऐसा परिवार जिसने लोकतंत्र (Democracy) को मजबूत किया उस परिवार के लोगों को परेशान किया जा रहा है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)की हत्या की जा रही है। कांग्रेस विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे।

मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्री वेल में आए

इधर, BJP विधायक सदन में राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। BJP विधायक भी वेल में आकर हंगामा करने लगे।

मंत्री और JMM विधायक भी वेल में आकर हंगामा करने लगे। मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्री वेल में आ गए थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने पर कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह (Deepika Pandey Singh) ने कहा कि राहुल गांधी ने क्या झूठ कहा है?

क्या नीरव मोदी चोर नहीं है, ललित मोदी भगोड़ा नहीं है? सच तो यह है कि प्रधानमंत्री को अपने खिलाफ एक भी बात सुनने की सहनशीलता नहीं है।

दीपिका ने कहा कि देश में करप्शन कर उनके जो कॉरपोरेट (Corporate) साथी हैं वो आमजनों का पैसा लेकर बार-बार देश छोड़कर बाहर जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने हमेशा सच कहा है और सच के साथ खड़े रहेंगे। राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है।

spot_img

Latest articles

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...