दशरथ गागराई ने KU में शिक्षकों की बहाली का विधानसभा में उठाया मुद्दा, मंत्री ने…

कहा कि नियुक्ति नहीं होने से पढ़ाई बाधित हो रही है। वह सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं है। सरकार बताए कब तक वहां शिक्षकों की नियुक्ति होगी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Vidhansabha : मंगलवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Winter session) के तीसरे दिन सदन में विधायक दशरथ गागराई (Dashrath Gagraai) ने कोल्हान यूनिवर्सिटी (KU) के खरसावां डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति नहीं होने का मामला उठाया।

कहा कि नियुक्ति नहीं होने से पढ़ाई बाधित हो रही है। वह सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं है। सरकार बताए कब तक वहां शिक्षकों की नियुक्ति (Teachers Appointment) होगी।

प्रभारी मंत्री मिथिलेश ठाकुर (Mithilesh Thakur) ने सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा कि विभाग ने प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए JPSC को अधियाचना भेज दी गई है। बहाली जल्द होगी।

Share This Article