कल झारखंड आ रहे CM योगी आदित्यनाथ, कोडरमा, हजारीबाग और जमशेदपुर में करेंगे जनसभा संबोधित

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Yogi Adityanath in Jharkhand : झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) 5 नवंबर यानी कल झारखंड आ रहे हैं।

CM योगी कोडरमा (Koderma) जिले के डोमचांच के चंद्रावती स्कूल ग्राउंड में मंगलवार की सुबह 10:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद योगी आदित्यनाथ हजारीबाग (Hazaribagh) जिले के बड़कागांव के प्लस टू हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12:00 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

हजारीबाग में जनसभा करने के बाद मुख्यमंत्री जमशेदपुर (Jamshedpur) के आम बागान ग्राउंड में दोपहर 1:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

गौरतलब है कि आज सोमवार को PM Narendra Modi ने गढ़वा और सरायकेला में जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने झारखंड की हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा और भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Share This Article