चिरकुंडा चेकपोस्ट पर बाइक से 1.38 लाख बरामद, अब तक 19 लाख…

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rs 1.38 lakh Recovered from Bike at Chirkunda Check Post: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए धनबाद जिले में चिरकुंडा, मैथन सहित 11 अंतरराज्यीय और 5 अंतर-ज़िला चेक पोस्ट बनाए गए हैं।

इन सभी चेक पोस्ट पर लगातार वाहनों की गहन जांच की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे, दंडाधिकारी पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में एसएसटी टीम और चिरकुंडा पुलिस ने चिरकुंडा अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान (Vehicle Inspection Campaign) के दौरान एक बाइक से 1.38 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

बाइक से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद

बाइक (संख्या WB 38 AK 1045) सवार शंभुनाथ साव बराकर से चिरकुंडा जा रहे थे तभी उनका चेक पोस्ट पर रोका गया। और जांच के दौरान पुलिस ने उनकी बाइक से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की।

जिसके बाद पुलिस पूछताछ में शंभुनाथ साव ने बरामद राशि के संबंध में न तो कोई संतोषजनक जवाब दे सके और न ही कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सके। इसके बाद बरामद नकदी को जब्त कर चुनाव आयोग की समिति को सौंप दिया गया।

बता दें कि चिरकुंडा चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच जारी है और अब तक विभिन्न वाहनों से करीब 19 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं।

Share This Article