महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड हाईकोर्ट से नोटिस, इस मामले में उलझे माही…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Notice to Mahendra Singh Dhoni from Jharkhand High Court: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को झारखंड हाईकोर्ट से नोटिस जारी किया गया है।

दरअसल धोनी ने अरका स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एंड मैनेजमेंट लिमिटेड (Arka Sports Private Limited & Management Limited) के मिहिर दिवाकर और सौम्या दास के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें 15 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप लगाया गया है।

इस शिकायत के खिलाफ मिहिर दिवाकर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। मामले की सुनवाई Jharkhand High Court  के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में हुई, जहाँ अदालत ने धोनी को नोटिस जारी कर अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

मिहिर दिवाकर, जो धोनी के पुराने दोस्त और बिजनेस पार्टनर भी रहे हैं, की ओर से इस मामले में अधिवक्ता अवनिश शेखर ने बहस की।

Share This Article