झारखंड में यहां मजहबी दीवार तोड़कर की शादी, मुस्लिम लड़की बोली- हिंदू रीति से मंदिर में हुई शादी, फिर लड़के ने…

बताया जाता है कि बरवाअड्डा थाना (Barwadda Police Station) क्षेत्र के यादवपुर के लड़के को वासेपुर करीम गंज की रहने वाली लड़की से दोस्ती हो जाती है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : बेशक प्यार के लिए जाति, मजहब (Religion) और भाषा कोई मायना नहीं रखता है।

लेकिन, प्यार को निभाने में अगर गड़बड़ी आ जाए तो यह दुखद है। ऐसा ही एक मामला धनबाद में सामने आया है।

लड़का हिंदू (Hindu) है और लड़की मुस्लिम (Muslim)। ग्रामीणों ने बताया कि लड़का बिहार का रहने वाला है।

यादवपुर में मामा के घर पर रहता था। युवती को पुलिस (Police) के पास जाने की लोगों ने सलाह दी है।

प्रेमी ने छोड़ दिया तो उसके घर के आगे हंगामा कर रही प्रेमिका

बताया जाता है कि बरवाअड्डा थाना (Barwadda Police Station) क्षेत्र के यादवपुर के लड़के को वासेपुर करीम गंज की रहने वाली लड़की से दोस्ती हो जाती है।

इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल जाती है। दोनों एक साथ रहने के बाद हिंदू रीति रिवाज से मंदिर में शादी कर लेते हैं।

दोनों धनबाद से अलग गुमला में रहने लगते हैं। 3 साल साथ रहने के बाद लड़के ने अब लड़की को छोड़ दिया है।

इसी बात से नाराज लड़की उसके घर के आगे हंगामा कर रही है।

लड़की की मां पर लगाया बेटे को छुपाने का आरोप

लड़की लड़के की मां पर उसे छुपाने का आरोप लगा रही है। दरअसल लड़के की मां और उसका परिवार लड़की को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

लड़की साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है। प्रेमिका जब प्रेमी से मिलने घर पहुंची तो घर वालों ने दरवाजा तक नहीं खोला।

Share This Article