झारखंड विधानसभा चुनाव : जमशेदपुर पूर्वी से NDA प्रत्याशी होंगे सरयू राय

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर तैयारियां और उम्मीदवारों का चयन करने लगी है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर तैयारियां और उम्मीदवारों का चयन करने लगी है।

अब NDA गठबंधन में सहयोगी जदयू ने घोषणा कर दी है कि जमशेदपुर पूर्वी से पूर्व मंत्री सरयू राय (Saryu Rai) NDA के उम्मीदवार होंगे।

बिहार सरकार के मंत्री सह झारखंड जदयू के प्रभारी अशोक चौधरी ने बुधवार काे जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में जदयू मिलन समाराेह काे संबाेधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से सरयू राय NDA के उम्मीदवार होंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय जितने वोटों से सरयू राय जीते थे उससे डबल वोटों से जीतने का संकल्प JDU के कार्यकर्ताओं ने लिया है।

मंत्री अशोक चौधरी से सवाल जब पूछा गया कि झारखंड विधानसभा चुनाव में जदयू कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो उन्होंने कहा कि चुनाव NDA के बैनर तले लड़ा जाएगा। समय आने पर तय होगा कि चुनाव कितने सीटों पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विशेष आग्रह कर सरयू राय को जदयू में शामिल कराया गया है।।

अशोक चौधरी ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में पूरे झारखंड में NDA का परचम लहराएगा। झामुमो और कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो कमजोर होते हैं वही लोग भीतरी-बाहरी का राग अलापते हैं। लेकिन इस बार चुनाव में साफ हो जाएगा कौन भीतरी है कौन बाहरी है।

Share This Article