Latest Newsझारखंडझारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से, विपक्ष ने बनाई सरकार...

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से, विपक्ष ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Assembly Budget Session: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें विपक्ष सरकार को जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति, पेपर लीक और अन्य मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। विपक्ष ने इसके लिए 23 फरवरी को बैठक बुलाई है, जहां सरकार के खिलाफ रणनीति तय की जाएगी।

अब तक तय नहीं हुआ नेता प्रतिपक्ष

बजट सत्र से पहले अब तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं हो सका है। इसी कारण भाजपा ने विधानसभा स्पीकर रवींद्र नाथ महतो द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से दूरी बना ली। एनडीए के सहयोगी दल आजसू ने भी बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया। स्पीकर ने भी स्वीकार किया कि नेता प्रतिपक्ष के बिना सदन का संचालन मुश्किल हो सकता है।

सर्वदलीय बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि बजट पर एक दिन की बजाय दो दिन तक चर्चा होगी। वहीं, अनुदान मांगों पर बहस का समय 11 दिनों से घटाकर 10 दिन कर दिया गया है।

3 मार्च को पेश होगा बजट

झारखंड सरकार 3 मार्च 2025 को विधानसभा में बजट पेश करेगी, जिसके बाद 4 और 5 मार्च को इस पर बहस होगी।

रविवार को राजद विधायक दल की बैठक

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी 23 फरवरी को अपने प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता विधायक दल के नेता सुरेश पासवान करेंगे, जहां बजट सत्र को लेकर राजद अपनी रणनीति बनाएगा।’

spot_img

Latest articles

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, जानिए कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting on Republic Day : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 26 जनवरी,...

CSPOC सम्मेलन में PM मोदी का संदेश, जनकल्याण ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत

PM Modi's Message at the CSPOC conference: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने CSPOC के...

दिसंबर 2025 में भारत का ट्रेड घाटा बढ़ा, आयात तेज और निर्यात धीमा

India's Trade Deficit widens in December 2025 : दिसंबर 2025 में भारत का व्यापार...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, मणिपुर में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

69th National School Archery Championship : खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18...

खबरें और भी हैं...