
रांची : गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा और गुरु नानक सेवक जत्था की ओर से वैसाखी एवं श्री गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को ध्यान में रखते हुए 18 और 19 अप्रैल को दसवें महा कीर्तन दरबार का आयोजन किया जा रहा है, इसे लेकर 17 अप्रैल को सुबह 4:45 बजे कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब के दर्शन दिउड़ी गेट से भव्य नगर कीर्तन निकाला जायेगा। इसमें पांच निशानची और पांच प्यारों की अगुवाई में पुष्प सवारी पर विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को कृष्णा नगर कॉलोनी का भ्रमण कराया जायेगा। इस नगर कीर्तन में गुरु नानक सत्संग सभा की कीर्तन मंडली द्वारा रास्ते भर शबद गायन होगा तथा सभी चौक-चौराहों पर श्रद्धालुओं की ओर से नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर दो विशेष दीवान भी सजाये जायेंगे। पहला दीवान शनिवार को रात आठ बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरा दीवान 19 रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक सजाया जाएगा।
कीर्तन दरबार में शिरकत करने पहुंच रहे सिख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्था भाई सरबजीत सिंह जी पटना साहिब वाले साध-संगत को शबद कीर्तन से निहाल करेंगे। 19 अप्रैल को गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा गुरुद्वारा साहिब के बेसमेंट में सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया जायेगा तथा दोनों दीवान की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा। गुरु नानक सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि शुक्रवार सुबह निकलने वाले नगर कीर्तन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसको लेकर गुरु नानक सेवक जत्था के सदस्यों द्वारा गुरुद्वारा साहिब परिसर की पूरी साफ-सफाई की गई। साथ ही गुरुद्वारा साहब की सजावट आकर्षक लाइटिंग से की गई है।
पुष्प सजावट का काम शुक्रवार से चालू होगा। डिप्टी मेयर नीरज कुमार और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता के सहयोग से नगर कीर्तन के रूट में पढ़ने वाले सभी रास्तों में जल छिड़काव और साफ-सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जा रहा है। गुरुद्वारा परिसर की साफ सफाई में गुरु नानक सेवक जत्था के सूरज झंडई, करण अरोड़ा, पीयूष मिड्ढा, विशेष काठपाल, इनिश काठपाल, वंश डावरा, रूद्र गिरधर, गीत सचदेवा, अमन डावरा, जय अरोड़ा, हर्ष सरदाना, दीपू खीरबाट, मानस मिड्ढा, बख्श मिड्ढा, बेअंत मिड्ढा, गनु मिड्ढा, हरप्रीत मुंजाल, गीतांशु तेहरी, विन्नी खत्री, रोहित मिड्ढा,सार्थक अरोड़ा, सक्षम तेहरी, हरविंदर सिंह,निश्चय मुंजाल, सतिंदर सिंह, कशिश नागपाल, मयंक मक्कड़, राकेश घई, यश बेदी, पुरू अरोड़ा, दीपक बजाज, आशा मिड्ढा,शाना मिड्ढा,पल्लवी तेहरी,इशा अरोड़ा,ताशु तेहरी,भाविका मिड्ढा, हर्षल मिड्ढा, मायरा गिरधर, गाथा मिड्ढा,हिमानी मिड्ढा,मिताली तेहरी,रिशा मुंजाल समेत अन्य शामिल थे।

