झारखंड विधानसभा : प्रदीप यादव ने कहा- बाबूलाल पांच साल तक रोते रहे, मैं रुमाल से उनके आंसू पोछता था

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सोमवार को विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि 2014 में बाबूलाल मरांडी के आठ विधायक हैं।

इसमें से छह विधायक भाजपा जबरन अपने पाले में लेकर चली गयी थी। पांच साल तक बाबूलाल को भाजपा वाले लोग रुलाते रहे। उनकी आंसुओं को कोई पोछने भी नहीं आता था।

केवल मैं रुमाल लेकर उनकी आंसुओं को पोछता था। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग आज झूठ में बाबूलाल मरांडी के लिए आंसू बहा रहे हैं।

स्थानीयता भाषा रोजगार के मुद्दे राज्यपाल के अभिभाषण में नहीं : बिनोद

माले विधायक बिनोद सिंह ने कहा कि राज्य में चारों तरफ स्थानीयता, भाषा और रोजगार के मुद्दे पर युवा सड़क पर हैं। राज्यपाल के अभिभाषण में इसके जिक्र नहीं।

उन्होंने कहा कि रघुवर शासन में बाहरी लोगों की नियुक्ति के द्वार खोल गया था। यह सरकार उससे भी चार कदम आगे चल रही है। स्थानीयता को परिभाषित नहीं कर भाषा को नियोजन का रास्ता बनाया।

Share This Article