उपायुक्त ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर अधिकारियों को किया शोकॉज, कई का वेतन रोका

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर कई अधिकारियों को शोकॉज जारी किया। अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक समाहरणालय में आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त ने शेष 6 दिनों के भीतर Enumeration Form के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को ‘मिशन मोड’ में काम करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्य में धीमी प्रगति और असंतोषजनक प्रदर्शन के कारण AERO-सह-अंचलाधिकारी (रातू) रवि कुमार, चान्हो एवं हेहल के अंचलाधिकारी और AMC चन्द्र दीप कुमार को शोकॉज जारी किया गया है। वहीं, बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर AERO बुंडू और बड़गाईं के

अंचलाधिकारी को शोकॉज थमाने के साथ-साथ उनके वेतन पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया कि आगामी 6 दिनों तक BLO सुपरवाइजरों को BLO के साथ सक्रिय रूप से जोड़कर काम में गति लाएं।

साथ ही BLO सुपरवाइजरों की शिकायतों पर निलंबन की कार्रवाई करने तथा 50 प्रतिशत से कम डिजिटाइजेशन करने वाले BLOs को शोकॉज जारी करने का आदेश दिया। बैठक में रांची के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों के EROs, AEROs, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।