निर्धारित समय से एक दिन पहले विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

विपक्ष के हंगामे के बीच झारखंड विधानसभा की कार्यवाही निर्धारित समय से एक दिन पहले अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई। बाबूलाल मरांडी ने सरकार और अध्यक्ष पर निशाना साधा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : विपक्ष के हंगामे के बीच झारखंड विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। इसके साथ ही मौजूदा विधानसभा सत्र का समापन निर्धारित समय से एक दिन पहले हो गया। सदन की कार्यवाही 12 अगस्त तक प्रस्तावित थी। लेकिन इसका समापन 11 अगस्त को ही हो गया।

इधर, झारखंड विधानसभा की कार्यवाही निर्धारित समय से एक दिन पहले अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने को लेकर विपक्ष ने सरकार और विधानसभा अध्यक्ष पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष केवल सत्ता पक्ष की बात सुनते हैं और विपक्ष को अपनी बात रखने का पर्याप्त मौका नहीं दिया जाता। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बीजेपी छात्रों के मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा करना चाहती थी।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.