
रांची : विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के पुस्तकालय शाखा में आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संसदीय प्रक्रिया नियमों की एक व्यवस्थित प्रणाली है जो सभा के सुचारू, निष्पक्ष और कुशल कामकाज को सुनिश्चित करती है। यह बहुमत के शासन और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के बीच संतुलन बनाते हुए, लोकतांत्रिक चर्चा और निर्णय लेने के लिए एक ढांचा (जैसे प्रश्नकाल, प्रस्ताव, मतदान) प्रदान करती है। श्री महतो ने कहा कि यह प्रक्रिया प्रत्येक सदस्य के साथ न्याय, शिष्टाचार और समान व्यवहार सुनिश्चित करती है। यह सुनिश्चित करती है कि सभी को अपनी राय रखने का मौका मिले और चर्चा व्यवस्थित हो।

