झारखंड ATS ने गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के दिगंबर प्रजापति को किया गिरफ्तार

इसी क्रम में अमन साहू गिरोह के सक्रिय सदस्य दिगंबर प्रजापति की गिरफ्तारी हुई है, गिरफ्तार अपराधी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आंतकवाद निरोधी दस्ता (ATS) ने सोमवार को गैंगस्टर अमन साहू (Aman Sahu) गिरोह के सक्रिय सदस्य शूटर दिगंबर प्रजापति (Digambar Prajapati) उर्फ डेगू को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई झारखंड ATC और चाईबासा पुलिस की संयुक्त टीम ने की है।

झारखंड ATS की ज़ोरदार कार्यवाई

झारखंड पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर (Avi Homkar) ने बताया कि झारखंड ATS विभिन्न अपराधी गिरोहों के फंडिंग, आर्थिक स्रोतों, अपराध से अर्जित की हुई संपत्ति का लगातार पता लगा रही है। साथ ही इन गिरोहों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई भी कर रही है

अमन साहू गिरोह के एक और सदस्य की गिरफ़्तारी

इसी क्रम में अमन साहू गिरोह के सक्रिय सदस्य दिगंबर प्रजापति की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

वह गैंगस्टर अमन साहू के इशारे पर व्यापारियों से लेवी, रंगदारी एवं व्यापारियों (Levy, Extortion and Traders) पर गोली चलाने का काम करता था। दिगंबर प्रजापति का आपराधिक इतिहास रहा है।

इसके खिलाफ छह थानों में पूर्व से आपराधिक मामला दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि ATS थाना कांड संख्या 7/2023 में भी दिगंबर नामजद तथा वांछित आरोपित था।

Share This Article