JSSU का झारखंड बंद 10-11 जून को, हकमार नियोजन नीति के खिलाफ…

राज्य के सभी बस एसोसिएशन, ट्रक एसोसिएशन, दुकानदार संघ, बाजार समिति से भी स्वेच्छा से बंद कर आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) की 60-40 की नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन (JSSU) लंबे समय से संघर्ष कर रही है।

यूनियन के प्रमुख देवेंद्रनाथ महतो ने कहा है कि 60-40 हकमार नियोजन नीति के खिलाफ 10-11 जून को झारखंड बंद रखा जाएगा। आवश्यक मेडिकल सेवाएं बंद से मुक्त रहेंगी।

आज यानी 9 जून को पूरे झारखंड में प्रखंड व जिला मुख्यालय के चौक-चौराहाें से मशाल जुलूस निकलेगा।

रांची में शाम 5 बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम (Jaipal Singh Munda Stadium) से अलबर्ट एक्का चौक (Albert Ekka Chowk) तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

बंद को इनका मिल रहा समर्थन

बंद को राज्य के विभिन्न आदिवासी-मूलवासी संगठन अपना समर्थन दे रहे हैं।

राज्य के सभी बस एसोसिएशन, ट्रक एसोसिएशन, दुकानदार संघ, बाजार समिति से भी स्वेच्छा से बंद कर आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन की मांग है कि झारखंडी हित में क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा से युक्त खतियान आधारित संवैधानिक नियोजन नीति लागू हो। इसके आधार पर झारखंडी ओ की नियुक्ति हो।

Share This Article