झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया से रहिए सावधान, रोज आ रहे नए मामले

इनमें 21 में डेंगू की पुष्टि हुई, रांची में 124 संदिग्ध मरीजों ने डेंगू की जांच कराई। 6 में डेंगू की पुष्टि हुई है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के लोगों को डेंगू और चिकनगुनिया (Dengue and Chikungunya) से सावधान रहने की सख्त जरूरत है। रोज इनके कुछ न कुछ नए मामले सामने आ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में डेंगू के 30 मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा मरीज पूर्वी सिंहभूम में 63 संदिग्ध मरीजों ने अपनी जांच कराई।

रांची के हैं ये सभी मरीज

इनमें 21 में डेंगू की पुष्टि हुई। रांची में 124 संदिग्ध मरीजों ने डेंगू की जांच कराई। 6 में डेंगू की पुष्टि हुई है।

हजारीबाग में 2 व चतरा में डेंगू के 1 मरीज मिले हैं। दूसरी और राज्य में चिकनगुनिया के 188 संदिग्ध मरीज मिले हैं। जांच के बाद 42 में चिकनगुनिया (Chikungunya) की पुष्टि हुई है। ये सभी मरीज रांची के हैं।

Share This Article