झारखंड पुलिस का जवान एक सप्ताह से लापता, जांच में जुटी पुलिस

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: गढ़वा जिले में पदस्थापित झारखंड पुलिस जवान मनीष सिंह गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के साहेब नगर कॉलोनी से करीब एक सप्ताह से लापता है।

पुलिस सू्त्रों ने यहां बताया कि जवान मनीष सिंह के लापता होने को लेकर उनकी पत्नी ने आवदेन दिया है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही लापता जवान को खोज लिया जाएगा।

पत्नी प्रिया सिह ने शंका जाहिर की और कहा कि अगर पुलिस पैरया में उसे व उसके मायके वाले के साथ मारपीट करने वाले अभियुक्तों को परैया पुलिस गिरफ्तार कर लेती तो उसके पति आज लापता नहीं होते।

उन्होंने कहा कि घर में कुछ भी हो जाये, उसके पति अपने बच्चों को छोड़ कर कहीं नहीं जा सकते हैं।

मनीष सिंह की पत्नी ने कहा कि उसके पिता महेन्द्र सिंह कोतवाली थाना में हवलदार हैं। पति के नहीं मिलने के बाद पिता छुट्टी लेकर उसके पति की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं।

जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि पुलिस विभाग का एक आरक्षी गायब है। उसकी पत्नी मदद के लिए लगातार थाना से गुहार लगा रही है।

कोई सुननेवाला नहीं है। पुलिस प्रशासन लापता मनीष सिंह का पता नहीं लगाती है, तो जन अधिकार पार्टी सड़क पर आंदोलन करेगी।

Share This Article