महुआडांड में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने नव पदस्थापित थाना प्रभारी का किया सम्मान, दिया सहयोग का भरोसा

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

महुआडांड ; महुआडांड अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को महुआडांड के नवपदस्थापित थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनहित से जुड़े कार्यों में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा महुआडांड पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल एवं पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह भी शामिल थे। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और भाईचारा कायम रखने के लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे, ताकि आम लोगों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण मिल सके। थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास ने सम्मान के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन आम जनता की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से पुलिस का सकारात्मक सहयोग करने की अपील की।

प्रतिनिधिमंडल और थाना प्रभारी के बीच क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द तथा जनहित के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस शिष्टाचार भेंट को क्षेत्र में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।