बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने खरीदे खादी के उत्पाद, कहा- स्थानीय कारीगरों का उत्साहवर्द्धन जरूरी

राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना खादी मॉल से खरीदारी कर खादी अपनाने, स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा देने और वोकल फॉर लोकल अभियान मजबूत करने की अपील की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित खादी मॉल में खादी उत्पादों की खरीदारी की। यह खरीदारी उन्होंने राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर की। इस मौके पर उन्होंने बिहार की जनता से कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को सशक्त बनाते हुए अधिक से अधिक खादी उत्पादों को अपनाएं, स्थानीय कारीगरों का उत्साहवर्धन करें और खादी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में अपना योगदान दें।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।