ओथ फाउंडेशन और एम डॉक ने हिल टॉप में लगाया निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर, 200 बच्चों के दांतों की हुई जांच

रांची के हिल टॉप पब्लिक स्कूल में ओथ फाउंडेशन और एम डॉक के निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में 200 बच्चों की जांच कर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सामाजिक संस्था ओथ फाउंडेशन और एम डॉक के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बरियातू हिल व्यू रोड स्थित हिल टॉप पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर सह दंत स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। दो सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में स्कूल के कक्षा नर्सरी से 10वीं तक के लगभग 200 बच्चों के दांतों एवं मसूड़ों की जांच की गई।

डॉ. आशीष कुमार भगत डेंटल क्लिनिक के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. आशीष भगत एवं डॉ. प्राची प्रिया ने बच्चों के मुख स्वास्थ्य का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान बच्चों में मुख्यतः दांतों में कैविटी (सड़न), मसूड़ों से खून आना, सूजन और पायरिया के शुरुआती लक्षण देखे गए, जिसके बाद डॉक्टरों ने बच्चों को सही चिकित्सीय परामर्श दिया। शिविर में शामिल सभी बच्चों को टूथ ब्रश, टूथपेस्ट एवं आवश्यकतानुसार दवाइयों का भी निशुल्क वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ओथ फाउंडेशन के ट्रस्टी दीपक बंका एवं दीपा बंका (संचालिका, दीप कौचर बुटीक) ने कहा कि बचपन से ही बच्चों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी है। संस्था आगे भी समाज हित में ऐसे आयोजन करती रहेगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में हिल टॉप पब्लिक स्कूल के निदेशक राजेश प्रसाद, प्राचार्या श्रीमती संगीता राज, उपप्राचार्या सुनीता श्रीवास्तव, एम डॉक के संस्थापक नवीन प्रकाश, उपसंस्थापक शशि कुमार, ओथ फाउंडेशन के सदस्य अमित कुमार एवं समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आयोजित सेमिनार के दौरान बच्चों ने डॉक्टरों से दांतों की देखभाल को लेकर कई सवाल पूछे, जिनका दंत चिकित्सकों ने सरल भाषा में समाधान किया। डॉक्टरों ने बच्चों को रोजाना दिन में दो बार ब्रश करने, अत्यधिक चॉकलेट व जंक फूड से परहेज करने और कुछ भी खाने के बाद कुल्ला करने की सलाह दी कार्यक्रम का कुशल संचालन समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन इजराइल जी ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर इजराइल जी, सीमा, स्नेहा मुर्मू, प्रियंका, साधना, भारती, अमृता एवं मौसमी ने भी मौजूद रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।