
पेशावर: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग अभियानों में 10 आतंकवादियों को मार गिराया। सेना की मीडिया इकाई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये दोनों घटनाएं बृहस्पतिवार को दक्षिण वजीरिस्तान और अपर दीर जिलों में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हुईं। सरकार टीटीपी आतंकवादियों के लिए ‘फितना अल खवारिज’ शब्द का इस्तेमाल करती है।

