बोकारो : रात के अंधेरे में महिला से घर में घुसकर छेड़खानी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बालीडीह थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने पहले रात के अंधेरे में घर में घुसकर छेड़खानी की।

वहीं इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने घटना को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति एक शादी में काम करने चला गया था।

इसी दौरान आरोपी उसके घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। रात में जब उसके पति पहुंचे, तो वह दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।

उसके बाद रुपए देकर मामले को खत्म करने की बात कहीं, लेकिन वह इस पर तैयार नहीं हुई।

उसका ब्लैकमेल करने का धंधा बढ़ता ही चला गया, जिससे वह परेशान हो गई थी। पुलिस मामला दर्ज छानबीन में जुट गई है।

Share This Article