झारखंड : चॉकलेट देने के बहाने 10 साल की मासूम के साथ युवक ने की दरिंदगी, मां ने लगाई न्याय की गुहार

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: तेनुघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में दस साल की एक बच्ची के साथ 25 साल के युवक ने दरिंदगी की। करीब 20 दिन पहले गांव में ही शादी समारोह में बच्ची गई थी।

उसी दौरान आरोपित युवक उसे चॉकलेट देने के बहाने ले गया। इसके बाद झाड़ियों में जबरन ले जाकर दुष्कर्म किया।

घरवालों ने मामले की शिकायत पुलिस में नहीं की, बल्कि समाज के गणमान्य लोगों से न्याय दिलाने की फरियाद की है। मगर, उसकी गुहार का कोई फलाफल नहीं निकला।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के एक घर में शादी समारोह था। उसमें यह लड़की भी गई थी।

उसी गांव का यह युवक भी समारोह में पहुंचा था। वहां उसकी नीयत खराब हो गई। उसने बालिका को अपनी बातों बहला दिया।

उससे कहा कि वह चाकलेट व बिस्किट देगा, लेना है तो उसके साथ चले।

मासूम उसके साथ चल दी। वह कुछ दूर ही गई थी कि युवक उसे पास की झाड़ियों में खींचकर ले गया।

उसने विरोध किया मगर युवक के आगे बच्ची की एक न चली।

वहां उसके साथ आरोपित ने दुष्कर्म किया। बालिका रोती रही मगर वह नहीं पसीजा।

उसके बाद उसे छोड़कर भाग निकला। खून से लथपथ लड़की किसी प्रकार अपने घर पहुंची।

वहां उसने अपनी मां को सारी जानकारी दी। मां तुरंत शादी समारोह में पहुंची। वहां उसने आरोपित युवक की पिटाई कर दी।

मां ने कहा कि समाज के लोग उसे न्याय दिलाएं। पंचायत करें और युवक को दंडित करें। इसके बाद से आरोपित फरार है। पीड़िता को घटना के इतने दिनों बाद भी न्याय नहीं मिला है।

Share This Article