चतरा में हुए सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: सदर थानाक्षेत्र के चतरा-गिद्धौर मुख्य मार्ग स्थित रामटुंडा गांव के समीप सड़क हादसे में चतरा सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सह इंटक जिला अध्यक्ष जगन्नाथ पंडित की मौत हो गई।

सोमवार सुबह बोलेरो ने अधिवक्ता की बाइक को टक्कर मार दी। इसमें वह जमीन पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

अधिवक्ता अपने पैतृक गांव गिद्धौर थाना क्षेत्र के पहरा से चतरा आ रहे थे। इसी क्रम में हादसा हुआ।

विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

परिवार इसे दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या बता रहा हैं। परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत बाइक को टक्कर मारी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article