

रांची : सीआइडी और रांची पुलिस की टीम झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय पहुंची है। टीम आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ कर रही है। नौकरी बेचने और खरीदने मामले में अब तक पकड़े गए आरोपियों की गवाही के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। सीआइडी की टीम गोपनीय तरीके से दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। गौरतलब है कि जांच एजेंसी ने पूर्व में सचिव के निजी आवास पर छापेमारी की थी और वहां से मिले सुरागों के आधार पर ही आयोग के ऑफिस में छानबीन कर रही है।





