CM हेमंत सोरेन ने धनबाद में 133 योजनाओं का किया शिलान्यास, जनता पर मुख्यमंत्री ने की पुष्प वर्षा

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hemant Soren In Dhanbad : CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने आज सोमवार को धनबाद जिले के बलियापुर हवाई पट्टी पर आयोजित ‘झारखंड स्किल कॉन्क्लेव 2024’ (Jharkhand Skill Conclave 2024) में 133 योजनाओं का शिलान्यास किया।

साथ ही 84 योजनाओं का उद्घाटन भी किया। इस दौरान युवाओं को Job Offer Letter का वितरण किया गया और रोजगार प्रोत्साहन एवं परिवहन भत्ता का भी वितरण भी किया गया।

जनता पर मुख्यमंत्री ने की पुष्प वर्षा

CM हेमंत सोरेन अपराह्न करीब 3 बजे बलियापुर हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से वह कार्यक्रम के मंच पर गए। कार्यक्रम में पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्पवर्षा (Flower shower) की साथ ही हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।

बताते चलें Hemant Soren मंगलवार को बोकारो जिले के चंदनकियारी जाएंगे। वहां से ललपनिया में लगने वाले 50 मेगावाट के सोलर प्लांट का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।

Share This Article