HomeझारखंडJVM के कई नेता ने थामा झारखंड कांग्रेस का दामन

JVM के कई नेता ने थामा झारखंड कांग्रेस का दामन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के चेयरमैन अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

मिलन समारोह में झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो, अभी भाजपा में विलय) के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

झाविमो नेता मुकेश अग्रवाल और कन्हैया महतो के नेतृत्व में कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

मौके पर मौजूद प्रदेश कांग्रेस के सदस्यता अभियान प्रभारी सह प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया।

उन्होंने कहा है कि पार्टी में एक एक व्यक्ति की अहमियत होती है और लगातार 140 वर्षों से पार्टी आज भी आम जनों की आवाज बनकर काम करती रही है। केन्द्र की सरकार ने पिछले सात वर्षों में देश के साथ विश्वासघात किया।

बेरोजगारी एवं महंगाई अभिषाप बनकर सामने खड़ी है लेकिन केंद्र सरकार को आम जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा आपके सहयोग से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर राव के नेतृत्व में पार्टी निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ती जा रही है।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए मुकेश अग्रवाल ने कहा कि बढ़ती महंगाई को कांग्रेस ही अंकुश लगा सकती है।

कन्हैया महतो ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में सरकारी एवं प्राइवेट दोनों स्तरों पर रोजगार मिलता था लेकिन आज रोजगार समाप्त हो रहे हैं। इसलिए कांग्रेस में हम शामिल हो रहे हैं।

इसके पूर्व आलोक कुमार दूबे, रविंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, केदार पासवान, नरेंद्र लाल गोपी एवं जितेंद्र त्रिवेदी ने सभी नेताओं को माला पहनाकर एवं कांग्रेस का पट्टा देकर पार्टी में शामिल कराया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुकेश अग्रवाल, कन्हैया महतो, रमेश सिंह, बबलू खान, शैलेंद्र ओझा आदि शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...