रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ हटिया से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने नवीन जायसवाल की पुत्री माही जायसवाल के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।


इस दौरान सीएम हेमंत और कल्पना ने नवदंपति को सुखद दांपत्य जीवन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इससे पहले आवास पहुंचने पर नवीन जायसवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गर्मजोशी से स्वागत किया।



