झारखंड में कोरोना के 133 एक्टिव मरीज, रांची में 47

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) के 133 मरीज एक्टिव हैं। इसमें सबसे अधिक 47 मरीज रांची में एक्टिव हैं। राज्य में कोरोना की रफ्तार पहले के मुकाबले धीरे-धीरे कम हो रही है।

झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.76 (Recovery rate) प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। बीते 24 घंटों में कोरोना से 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल दो करोड़, 26 लाख, 32 हजार, 361 सैंपल की जांच की गयी

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से पांच, पूर्वी सिंहभूम (jamshedpur)से तीन, गढ़वा से दो, हजारीबाग से एक, कोडरमा से एक, लोहरदगा एक और रांची से तीन मरीज हैं।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों (Corona patients) की संख्या अब चार लाख, 42 हजार, 60 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 26 लाख, 32 हजार, 361 सैंपल की जांच की गयी है।

Share This Article