झारखंड में Corona का रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत, मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) का रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। राज्य में कोरोना (Corona) के 117 मरीज एक्टिव है।

इसमें सबसे अधिक 44 मरीज रांची में एक्टिव है। राज्य में कोरोना की रफ्तार पहले के मुकाबले धीरे-धीरे कम हो रही है।

शुक्रवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना (Corona) से 22 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 13 नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अनुसार बोकारो से दो, देवघर से एक, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से चार, लातेहार से दो, लोहरदगा से एक और रांची से दो मरीज (Patient) हैं।

राज्य में Corona मरीजों की संख्या चार लाख, 42 हजार, 81 हो चुकी है

राज्य में कुल Corona मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार, 81 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 26 लाख, 45 हजार, 486 सैंपल की जांच की गयी है।

इनमें से 117 सक्रिय केस हैं। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 634 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि, राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत (Death) कोरोना से हुई है।

Share This Article